प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को पूर्ण कराने को लेकर शनिवार को अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 21 सदस्यीय टीम का गठन किया।





गठित टीम द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के गांव में घर घर जाकर अधूरे पड़े प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास लाभुकों को पूर्ण करने को लेकर नोटिस भी गयी।दिए गए नोटिस में 15 दिनों के अंदर आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है,जबकि आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुक से राशि की वसूली के साथ साथ सर्टिफिकेट केश की परिक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी है।जांच टीम का नेतृत्व प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी कर रही थी।