प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिरमा पंचायत के वार्ड नम्बर 3 पर मो. कमरान के घर से लेकर इरफान ख़ान के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का कार्य शुरू गया है। पीसीसी पथ निर्माण कार्य का पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वशिम अरशद एवं पंचायत समिति सदस्य शबनम परवीन एवं प्रतिनिधि इरफान खान ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दरमियान पाया कि 2 लाख 39 हजार की लागत पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य अच्छे से किया जा रहा है।





निर्माण कार्य अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद तथा सचिव मोहम्मद जमशेद के द्वारा कराया गया। मुखिया प्रतिनिधि वसीम अरशद ने कहा कि बाकी बचे सभी वार्ड में भी विकास कार्य जल्द किया जाएगा।कार्य निरिक्षण में मुख्य रूप से सिरमा मुखिया प्रतिनिधि वसीम अरशद, पंचायत समिति सदस्य शबनम परवीन , इरफान खान, वार्ड सदस्य मोहसिन खान उपस्तिथ थे।