2024 के आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रेस हुई आजसू
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर चतरा जिला कमिटी को किया गया भंग
जल्द ही नई कमिटी का होगा गठन : डॉ. देवशरण भगत
प्रतिनिधि,रांची/चतरा। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी आजसू पार्टी काफी गंभीर नजर आ रही है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर चतरा जिला कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। कहा कि जल्द ही नए सिरे से नई कमिटी का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि गैर जवाबदेह, लापरवाह तथा निष्क्रिय नेतृत्व के कारण चतरा जिला में पार्टी के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य शिथिल पड़ गया था तथा पार्टी की अन्य गतिविधियां भी अपेक्षित रफ्तार से नहीं चल रही थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सूत्रों की माने तो एनडीए गठबंधन झारखंड में पिछली गलतियों को भुलाते हुए 2024 को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव मे एकजुट होकर पूरे दम खम के साथ चुनाव मैदान में उतरने के मूड में हैं। ताकि नई सरकार में इनकी भागीदारी हो। अंदरूनी सूत्रों की माने तो चतरा जिला की एक विधानसभा सीट पर आजसू अपनी दावेदारी पेश करने के मूड में नजर आ रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी रणनीति के तहत जिला कमिटी को भंग करने का निर्णय लिया गया है।





