गिरिडीह।झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को 25 लाख रुपए का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर नंदलाल मांझी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। नंदलाल मांझी दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित कई पुलिस कर्मियों और आधा दर्जन चुनाव कर्मियों की हत्याओं के मामले में वॉन्टेड था।





गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी को खुखरा थाना क्षेत्र के कोडाडीह गांव से पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली दुमका और गिरिडीह जिले में सक्रिय था और माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था।उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस कई सालों से मांझी की तलाश कर रही थी।गिरफ्तार नक्सली कई नामों से जाना जाता है। उस पर दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बलिहार और छह चुनाव कर्मियों की धमाका कर हत्या करने का भी आरोप है।





एसपी ने बताया कि गिरिडीह जिले में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है।उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे नक्सलियों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करें।तो वहीं नक्सलियों से मुख्यधारा में शामिल होने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर सरकारी आत्मसमर्पण नीति व योजना का लाभ उठा सकते हैं।