रांची। आज आईडीबीआई बैंक ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने त्रैमासिक परिणामों की घोषणा कर दी। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 60% की साल-दर-साल मजबूत वृद्धि के साथ 1,323 करोड़ रहा। परिचालन लाभ 2,070 करोड़ था। एनआईएम 4.33% था और शुद्ध ब्याज आय 12% की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 3,067 करोड़ रही। जमा की लागत 80 बीपीएस बढ़ गई और यह 2023 की दूसरी तिमाही में 3.43% की तुलना में 2024 की दूसरी तिमाही के लिए 4.23% हो गई। सीआरएआर 178 बीपीएस की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 21.26% रहा। संपत्ति पर रिटर्न (आरओए) 1.59% (साल-दर-साल 50 बीपीएस की वृद्धि) दर्ज किया गया और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) 19.05% (साल-दर-साल 384 बीपीएस की वृद्धि) रहा। शुद्ध एनपीए में 77 बीपीएस का सुधार हुआ, और यह 0.39% तक आ गया। सकल एनपीए 1161बीपीएस सुधार के साथ 4.90% हो गया। पीसीआर 126 बीपीएस बढ़कर 99.10% पर आ गया।





