रांची।झारखंड की सस्पेंड आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मामले में लगातार नए तथ्य प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) को मिल रहे हैं।ईडी की जांच में अब ये बात सामने आई है कि पूजा सिंहल के कहने पर सीए सुमन सिंह अलग-अलग जिलों में तैनात डीएमओ स्तर के अधिकारियों के संपर्क में बना रहता था और पैसों के बदले मलाईदार वाले जिलों में तैनाती का लालच देता था।





जानकारी के अनुसार ईडी ने सुमन सिंह और पूजा सिंघल के मोबाइल को सेंट्रल एफएसएल भेजा था। एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद मोबाइल से कई अहम जानकारी ईडी को हासिल हुईं थी।





सूत्रों के अनुसार ईडी की पूछताछ में दो डीएमओ ने सीए सुमन से संपर्क में रहने की बात स्वीकार की है।डीएमओ ने बताया है कि सुमन ने उन्हें मलाईदार वाली जगह पर पोस्टिंग दिलाने की बात कही थी।इन डीएमओ ने पोस्टिंग के बदले पैसे देने की बात से इनकार किया है।





सूत्रों के अनुसार डीएमओ और सुमन के बीच लगातार संपर्क और फॉरेंसिक जांच के बाद इस संबंध में डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। खान विभाग के एक अफसर के द्वारा सुमन सिंह को कैश ट्रांसफर किए जाने की बात भी ईडी की जांच में सामने आयी है।





ईडी ने अभी तक साहिबगंज,दुमका,पाकुड़,खूंटी,चतरा , पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां डीएमओ से पूछताछ की है।पूर्वी सिंहभूम के डीएमओ संजय शर्मा को भी ईडी ने समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन संजय ने ईडी से समय देने की मांग की है।