रांची।झारखंड की राजधानी रांची को साल 2023 जनवरी में एक और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय की मेजबानी मिली है।यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी को एक टी-20 मुकाबला होगा।बीसीसीआई ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।न्यूजीलैंड को भारत दौरे के दौरान तीन वनडे और तीन टी-20 सीरीज खेलनी है।मैच की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी।
इस साल हुआ था भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला
बीसीसीआई ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) को 27 जनवरी को होने वाले मुकाबले की तैयारी करने के लिए कहा है।टिकट की दरों की घोषणा अभी नहीं हुई है।इस स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का वनडे मैच हुआ था, जिसमें भारत ने जीता दर्ज की थी।इस मैच में लोकल बॉय ईशान किशन को पहली बार अपने होम ग्राउंड में इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का मौका मिला था।
40 हजार से ज्यादा दर्शकों की है क्षमता
आपको बता दें कि राजधानी रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम ने चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के भी कई मुकाबलों की मेजबानी की है।इस स्टेडियम में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जनवरी 2013 को खेला गया था।स्टेडियम की क्षमता लगभग 40,000 दर्शकों की है।इस स्टेडियम में पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय 12 फरवरी 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। जबकि, आखिरी टी-20 मुकाबला 19 नवंबर 2021 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।
महिला वनडे और टी-20 की भी की है मेजबानी
जेएससीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 16 से 20 मार्च 2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। आखिरी टेस्ट मैच 19 से 22 अक्टूबर 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।इस स्टेडियम ने महिला वनडे और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय की मेजबानी भी की है।पहला महिला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 15 फरवरी 2016 को खेला गया था।पहला महिला टी-20 27 फरवरी 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
वनडे सीरीज
पहला वनडे : 18 जनवरी 2023 - हैदराबाद
दूसरा वनडे : 21 जनवरी 2023 - रायपुर
तीसरा वनडे : 24 जनवरी 2023 - इंदौर
टी-20 सीरीज
पहला टी-20 : 27 जनवरी 2023 - रांची
दूसरा टी-20 : 29 जनवरी 2023 - लखनऊ
तीसरा टी-20 : 01 फरवरी 2023 - अहमदाबाद





