जमशेदपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक की सिर्फ एक पद के लिए परीक्षा हुई थी और इसका परिणाम शुक्रवार को आया। जिसमें कुल 19 लोग पास हुए हैं। साथ ही परिणाम आने के बाद सभी का मेडिकल और इंटरव्यू का होना बाकी है। जिसके तहत सभी रेल मंडल के अधिकारियों का मेडिकल अपने-अपने मुख्यालय में ही होगा और अंत में इंटरव्यू कोलकाता गार्डेन रिच में लिया जाएगा। जबकि कुल 19 में से किसी एक का ही चयन करना है और जिसमें टाटानगर के तीन अधिकारी भी शामिल हैं।





परीक्षा पास करने वालों में टाटानगर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय, सीसीसी टाटा सूरज कुमार और सीसीआइ टाटा के संतोष कुमार प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य रेल मंडल से राउरकेला के सीटीआई जगन्नाथ हेंब्रम, स्वपन कुमार पाटिल, (सीनियर 6- सीसीसी) संजीव कुमार, (गार्डेन रिच के आरएस-2- सुधीर कुमार राय, सीनी के कमर्सियल इंस्पेक्टर/सीएस आकाश मुखी, शंभू प्रसाद, आद्रा से सीसीआई मुन्ना कुमार, चंद्र भूषण, हटिया से सीएस अरूप कुमार दास, खड़गपुर से सीसीआई सुभाष विश्वास, सीसीसी बामेल नाग, सीएस दिव्याकांति दारा, खड़गपुर विजिलेंस से सुरजीत कुमार घोष, रांची हटिया से सीसीआई हिमांशु शेखर, रांची मुरी से सीसीआरएस सुधीर कुमार और रांची हटिया से धर्मवीर कुमार शामिल हैं।