नई दिल्ली: दिवाली और फेस्टिव सीजन में फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। देश की प्रमुख एयरलाइंस—इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने हवाई किराए में फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) बढ़ाने का ऐलान किया है। एविशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भू-राजनीतिक दबाव के कारण एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है। नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।
कंपनियों के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने और उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। सरचार्ज की यह रकम उड़ान के रूट और दूरी के आधार पर अलग-अलग तय की गई है।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संदेश, "यौन अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करे पुलिस"
विभिन्न एयरलाइंस द्वारा बढ़ाए गए चार्ज:
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस: इन दोनों एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के लिए एक तरफ की यात्रा पर 400 रुपये से 1,200 रुपये के बीच फ्यूल सरचार्ज तय किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रूट के हिसाब से 55 से 215 अमेरिकी डॉलर तक का सरचार्ज लगेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए नई बुकिंग पर यह रात 12 बजे से और एयर इंडिया के लिए सुबह 11 बजे से लागू हो चुका है।
- अकासा एयर: अकासा एयर की नई बुकिंग पर घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के हिसाब से 375 रुपये से 1,150 रुपये तक का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज देना होगा। इसके अलावा, छह चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन/देशों के रूट पर अकासा एयर ने फ्लैट 2,500 रुपये का फ्यूल सरचार्ज तय किया है।
- इंडिगो: इंडिगो ने भी घरेलू उड़ानों पर दूरी के आधार पर 375 रुपये से 1,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह चार्ज 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक है, जिसमें यूरोप के रूट पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये का चार्ज तय किया गया है। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों पर बोझ कम करने के लिए इस बढ़ोतरी को वास्तविक ईंधन लागत से कम रखा गया है।
#फ्लाइटकिराया #दिवाली2026 #इंडीगो #एअरइंडिया #अकासाएहर #त्योहारसीमसंग #हवाईयात्रा #महंगाई
#FlightPrices #FestiveSeason #Indigo #AirIndia #AkasaAir #AviationNews #TravelUpdate #FuelSurcharge





