प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।अंचल कार्यालय में बुधवार को अंचल कोर्ट का आयोजन किया गया,जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाखाप के विद्यालय परिसर के अतिक्रमण का मामला का निष्पादन किया गया।





मामला का निष्पादन अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य कर्मियों द्वारा विधि संगत किया गया।बताया गया कि रोहन यादव,प्रेम यादव व चोवा यादव द्वारा विद्यालय परिसर की अतिक्रमण किया गया है। इन लोगों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया। निर्धारित समय पर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा,जिसका सारा खर्च का देय उपरोक्त लोगों के द्वारा ही किया जाएगा।जबकि पहरा के केंदुआ में कुछ ग्रामीणों द्वारा रास्ता को लेकर विवाद चला आ रहा है,जिससे अंचल अधिकारी ने अमीन के द्वारा मापी कराते हुए रास्ता बनाने का निर्देश दिया।