पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों की संख्या में लोग बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ के लिए गिरीडीह से प्रस्थान किए।
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को विराट हिन्दू महासम्मेलन प्रयागराज महाकुंभ में होने जा रहा है,जिसमें सम्मिलित होने के लिए लोग गिरीडीह से रवाना हुए।काफी लोग पहले से ही प्रयागराज महाकुंभ में सेवा दे रहे है। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा श्रद्धालुओ के लिए निःशुल्क भोजन, रहने की व्यवस्था, कम्बल बैंक, स्वास्थ शिविर आदि लगाया गया है।
महाकुम्भ के लिए रवाना होने वाले में एडवोकेट फोरम के प्रांत अध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद,अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के रविशंकर पांडेय,राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरव कुमार अंशु,पंकज पांडेय, सुजीत सिंह, डब्लू,राहुल चन्द्रवंशी, रौनक मिश्रा,रोहन,शुभम झा,बसन्त आदि लोग रवाना हुए।





