उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का डंका बजना शुरू होने वाला हैं,सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में कमर कस कर जुट गई हैं।इसी बीच पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साध दिया है।पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘अखिलेश यादव जी आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! मैं होता तो BJPवालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता। यूपी मे कल ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया था, हिंसा के दौरान भाजपा और सपा दोनों ओर से हिंसा की गई थी। बिहार के जन अधिकार पार्टी के मुखिया और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष!इतनी बड़ी पार्टी,इतना संसाधन हो तो BJPवालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो!जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश में पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हो रहे है। कल 8 मई को नामांकन हुआ, 826 सीटों में से 290 से ज्यादा सीटों पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए, शेष सीटों पर मतदान और परिणाम 10 जुलाई को आएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा को 75 में से 67 सीटें मिली थी। कल नामांकन के दौरान हुई हिंसा में कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया तो कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए।प्रदेश में इतना सब होने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट करते रहे। इससे पप्पू यादव काफी नाराज हैं।
अखिलेश पर भड़के पप्पू बोले-तुमसे नही हो पायेगा सड़क पर संघर्ष
अखिलेश पर भड़के पप्पू बोले- तुमसे नही हो पायेगा सड़क पर संघर्ष <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

