प्रतिनिधि,जमशेदपुर।लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर,ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर जो कोई उठाएगा आंख हिन्दुस्तान पर। 14 फरवरी मंगलवार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने जम्मू कश्मीर पुलवामा के वीर शहीदों को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के साथ साथ बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज, विश्व हिंदू परिषद समेत कई छात्र संगठन भी उपस्थित रहे।





बता दें कि आज ही के दिन वर्ष 2019 को जम्मू कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था। जिसमें 40 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। इस कायराना हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा भी की गई थी। सभी वीर शहीद जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उनके लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्यों ने बारी- बारी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान देश न कभी झुका है और न कभी झुकेगा, यह संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों ने लिया।कार्यक्रम में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिन्दाबाद, वीर शहीद अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।





कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के सम्मान में दीप जला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। मौके पर अध्यक्ष विनय यादव ने कहा ने कि पुलवामा में हमारे सैनिकों की शहीदी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उनकी शहीदी को देश हमेशा याद रखेगा। जब तक इस श्रंखला को रोका नहीं जाएगा तब तक उनकी शहीदी पूरी नहीं होगी। हमें इन्हें पहचान कर रोकने की जरुरत है। इस दौरान वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।





कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष विनय यादव, संस्थापक वरुण कुमार, राजीव सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमरनाथ ढोके, शशि भूषण सिंह, वाईके मिश्रा, उमेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, हरिशंकर पांडेय, विश्वजीत सिंह जसबीर सिंह, गोपाल कुमार, पवन कुमार, सत्यप्रकाश दया भूषण, राकेश कुमार पाण्डे, बीरेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, अजय कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, धनंजय कुमार निर्दोष, नवेन्दू गांगुली, राजेश कुमार, दीपक शर्मा, उमेश शर्मा, प्रमोद कुमार समेत अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।