प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के सरिया-राजधनवार मार्ग पर जनकपुर मोड़ के पास गुरुवार को अग्निशामक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान हजारीबाग के डुमरडीहा निवासी यमुना सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इधर अग्निशामक वाहन के चालक ने घटना के बाद सरिया थाना में वाहन के साथ सरेंडर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य अनूप पांडेय सहित काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।लोगों ने कहा कि बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर नही होने की वजह से दुर्घटना होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीडब्रेकर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की मांग की। ताकि भविष्य में दुर्घटनाओ से बचा जा सके।





