वरीय संवाददाता,रांची। राजधानी के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को एकल सुर ताल के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाठ वाचकों द्वारा सुंदरकांड के संगीतमय वाचन व हनुमत अराधना का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया । इस अवसर पर मन्दिर में रजत सिंहासन पर विराजमान वीर बजरंबली का अत्यंत मनोहारी श्रृंगार किया गया ।
सुंदरकांड का वचन एकल सुर ताल के पाठ वाचकों के दल द्वारा किया गया। विदित हो कि देश के विभिन्न प्रान्तों के एकल अभियान के पूर्णकालिक सेवाव्रती कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में ही नहीं, विदेशों में भी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के माध्यम से सुंदरकांड का वाचन कर जन - जन को भक्तिमार्ग की राह दिखा रहे हैं ।
कार्यक्रम अपराह्न 4:30 बजे प्रारम्भ हुआ।एकल सुर ताल के पाठ वाचकों के श्री मुख से सुंदरकांड की चौपाई के अति सुंदर वाचन से पूरे वातावरण को राम मय एवं रामभक्त हनुमान मय बना दिया।एकल सुर ताल के पाठ वाचकों के प्रमुख वाचक जम्मू की करुणा ठाकुर ने व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी टीम के साथ सुंदरकांड का पाठ किया ।
एकल सुर ताल की टीम में सुचित्रा ककेरिया , आकाश अरमा, परमजीत कौर , तरलोक सिंह , रिंकी ठाकुर , सेमलता ठाकुर , वैष्णवी मल्लिक , उदय प्रताप सिंह , नितेश कुमार , अनिल कलंलिदी एवम तेजनाथ कुमार महतो ने पाठ का वचन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एकल अभियान के सदस्यों एवम श्री श्याम मण्डल रांची के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार , अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका , नितेश केजरीवाल , विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल , अनुराग पोद्दार , गौरव परसरामपुरिया , अमित जलान , अशोक लाठ का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।





