प्रतिनिधि,सिंदरी। अडाणी सीमेंट के सिंदरी सीमेंट वर्क्स में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को गौतम अडानी के जन्मदिवस के मौके पर सिंदरी सीमेंट प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ फैक्ट्री से जुड़े हुए तमाम गणमान्य लोगों ने इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग लिया। सिंदरी सीमेंट प्लांट प्रबंधन और क्रॉस सोसाइटी धनबाद के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक कुल 70 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्लांट के कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के अन्य जागरूक लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।





