प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के बन्हे आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कार्यालय में जेएसएलपीएस के तत्वधान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल लेनदेन को लेकर सक्षम केन्द्र का विधिवत उदघाटन जिला परिषद देवनंदन साहू, प्रखंड प्रमुख रोहन साहू एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम राहुल रंजन पांडे ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन 02 जनवरी से प्रारंभ किया गया है तथा 15 अगस्त तक संचालित रहेगा। इसके तहत सखी मंडल की दीदियों तथा ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी एवं जागरूक किया जाएगा। साथ हीं लोगों को वित्तिय सेवाएं प्रदान की जायेगी।
मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीओ एफआई विकास कुमार , बीएपी जावेद खान, सीसी लवकुश कुमार, सुमित्रा देवी,अध्यक्ष भानुमति देवी, सीएलएफ मैनेजर विनीता कुमारी, लेखापाल सरिता कुमारी, संवाददाता सखी ममता देवी के अलावे अन्य सखी मंडल की दीदीयां उपस्थित थे।





