उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को अलकायदा का सहयोगी संगठन गजवातुल हिंद(एक्यूआईएस) के दो आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद यूपी एटीएस आतंकवादियों के साथियों की तलाश में निरंतर अलग-अलग शहरों में ताबड़ तोड़ छापेमारी कर रही है। एटीएस ने इस दौरान संगठन से जुड़े तीन और लोगों को लखनऊ में पकड़ा है।रविवार को पकड़े गए मिनहाज और मुसीरुद्दीन से पूछताछ के बाद 35 वर्षीय शकील, 44 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम और 29 वर्षीय मोहम्मद मुईद को पकड़ा गया था।एटीएस इन्हें अपनी कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। एटीएस के अधिकारी के अनुसार बीते तीन दिन से शकील की तलाश जारी थी।शकील की तलाश में लखनऊ के कई इलाकों में दबिश दी गई लेकिन हाथ नहीं लगा।शकील की लोकेशन बुधवार की सुबह वजीरगंज इलाके में पायी गई।शकील ई रिक्शा चालाता है।एटीएस की टीम ने शकील को बुद्धा पार्क के पास गिरफ्तार किया।एटीएस ने शकील को गिरफ्तार करने बाद सीधे मुख्यालय लेकर चली गई।एटीएस की एक टीम शकील के मोबाइल की डिटेल खंगालते में जुटी है। आपको बताते चले कि पकड़े गये आरोपियों में शामिल शकील वजीरगंज, मो. मुस्तकीम खदरा और मो.मुईद न्यू हैदरगंज का रहने वाला है।ये तीनों मिनहाज और मुशीर की मदद कर रहे थे।एटीएस इन तीनों से पूछताछ में जुटी है।शकील के परिवार वाले और मोहल्ले के कुछ लोगों ने बुधवार दोपहर को मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की।एटीएस जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी कर सकती है।रविवार को काकोरी और मोहिबुल्लापुर से पकड़े गये मिनहाज व मुशीर 14 दिन की रिमांड पर है।एटीएस मुख्यालय में इनसे पूछताछ जा रही है। अलकायदा सहयोगी गजवातुल हिंद( एक्यूआईएस) से जुड़ा आतंकवादी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन अपने आकाओं के हुक्म पर मई में प्रदेश के कई शहरों में धमाकों का प्लान बनाया था।मिनहाज मानव बम के लिए उन्नाव का रहने वाला शाहिद और शहर के कई अन्य युवाओं को तैयार किया था।मई में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के कारण जब लॉकडाउन लागू हुआ तो आतंकवादियों ने अपने प्लान को बदल दिया। इसके बाद आतंकवादियों ने 15 अगस्त के करीब घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया था।