आदिवासी भाषा व संस्कृति को भूलें नहीं : नमन बिक्सल कोंगाड़ी
नृत्य मंडली के बीच साड़ी एवं पांच को मांदर दिया गया
प्रतिनिधि,सिमडेगा।कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ठेठईटांगर प्रखण्ड अन्तर्गत कोरोमिया पंचायत के सलगापोश पारिश मैदान में मसीही क्लेसियाओं के द्वारा भाषा संस्कृति परम्परा के अनूरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे।मसीही भाई बहनों को संबोधित करते उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित मसीही समुदाय के लोगों का अपनी भाषा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को आगे आने की बात कही।उन्होंने पुरानी संस्कृति अखरा को बचाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि ईसाई आदिवासियों को अधिकार और हमारे धर्मों से वंचित करने के लिए एक से एक षडयंत्र रचा जा रहा है। कभी कहा है कि जो आदिवासी समाज दूसरे धर्म को अपना लिए हैं उन्हें आदिवासी के अधिकार से वंचित किया जाए। हमारे आने वाले वंशजों को नौकरी के अधिकार से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, हमारे आदिवासी अधिकार के विपरित बेटियों को जमीन पर अधिकार देकर हमारे जमीनों को छीनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।साथ ही साथ आदिवासियों को आदिवासी से लड़ाकर फूट डालो और शासन करो कि नीति अपनाई जा रही है। इसलिए हम सभी ईसाई समुदाय भय के साथ जीने पर विवस हो रहें हैं। किन्तु मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा कि हमें इस विकट परिस्थिति का डटकर और एकजुट होकर इस स्थिति से मुकाबला करना होगा। क्योंकि एकता में बल है।जब हम एक रहेंगे तो हम आने वाले किसी भी विकराल कठिनाई को डटकर मुकाबला कर सकते हैं।अगर हम एक दूसरे से अलग हो कर रहे तो दुश्मन हमें हर चीजों से वंचित कर देगा। हम बिखर जाएंगे और षड्यंत्र कारी हमारे ज़मीनों जंगलों पर अपना आधिपत्य जमा लेंगे।
आपको बताना चाहूंगा कि ये षड्यंत्रकारी हम ईसाई आदिवासी को डीलिस्टिंग के माध्यम से आदिवासियत से
वंचित करने का सोच रखते हैं, जिससे कि हमारे कीमती जंगल और जमीन पर कब्जा किया जा सके।क्योंकि हम आदिवासियों का मूल जीविका का साधन यही हमारा जंगल और जमीन है। विरोधियों के द्वारा हम आदिवासियों को प्रताड़ित और आदिवासियत से वंचित करने के लिए बार-बार कहा जाता है कि ये ईसाई समुदाय के लोग जबसे ईसाई धर्म को अपना लिए हैं तब वो अपने भाषा संस्कृति परम्परा को भूल गए हैं, जबकि ऐसा आरोप एकदम से निराधार है।आज उसी आरोप को निराधार साबित कर रहा है आप सबों का पारम्परिक रूप में ये कार्यक्रम को प्रस्तुत करना।
कार्यक्रम में 25 समूहों के द्वारा अपने आदिवासी बेश भूषा में नाच गान ढ़ोल नगाड़ा मांदर के साथ प्रस्तुत किए, जिसे विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी के द्वारा प्रोत्साहन के रुप में 25 समूहों को साड़ी एव 5 समुहो को मांदर दिया गया।
कार्यक्रम में फादर जेम्स लकड़ा,मंच संचालन बसंत तिर्की ने किया,जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, प्रखण्ड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखण्ड अध्यक्ष अशफाक आलम, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, मोहम्मद कारू, वाहिद, प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश डुंगडुंग,जाॅन लकड़ा,अमृत चिराग तिर्की, प्रिंस,सिस्टर पुष्पा खेस, ब्रदर्स रवि सोरेंग,सिस्टर सिलबिया सुरीन, लुसिया डुंगडुंग,मुकूल डुंगडुंग,ईस्हाक डुंगडुंग,अनुप तिर्की,सुधीर तिर्की ईमिल कुजुर उपस्थित थे।





