ब्यूरो प्रमुख,हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित आनंदपुरी कॉलोनी का सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दौरा किया। यहां स्थानीय मोहल्ले वासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके साथ धरातल पर जाकर देखा।





आनंदपुरी कॉलोनी वासियों ने बिजली की समस्या को परेशानी का सबब बताते हुए यहां लगे 200 केवीए के जर्जर ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने और बिजली की आधारभूत संरचना मजबूत कराने की मांग की। इससे पूर्व कॉलोनी के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में विधायक मनीष जायसवाल के स्वागत को जुटे।स्थानीय लोगों के साथ विधायक मनीष जायसवाल ने धरातल पर जाकर जर्जर ट्रांसफार्मर का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपके इस समस्या का समाधान किया जाएगा।





मौके पर विषेश रूप से पूर्व वार्ड पार्षद मुरमय चाकी, अजय कुमार, अवधेष सिंह, राम सिन्हा, नवीन कुमार, राजकुमार, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, श्वेता सिन्हा, ईश्वर यादव, अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।