विशेष संवाददाता,रांची।राजधानी के चापू टोली स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ.अविनाश नारायण के नेतृत्व में कांके विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने आम आदमी पार्टी से जुड़कर यह प्रण लिया कि आगे आने वाले समय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे।





इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से बेहतर मॉडल ऑफ गवर्नेंस देने का काम करेगी। प्रदेश सचिव डॉ अविनाश नारायण ने कहा कि झारखंड की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को दिल्ली की तर्ज पर सुधारने का कार्य किया जाएगा।





प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे ने कहा कि झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का काम किया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी झारखंड में युवाओं को रोजगार हर प्रखंड में देने के लिए कटिबद्ध है।





सदस्यता ग्रहण करने वालों में पवन कुमार नायक, रमन कुमार भगत, अक्षय गंझू , एजाजुल अंसारी , मुस्ताक अंसारी , सुभान अंसारी , सुभम टोप्पो , उमर फ़ारूक , शिव प्रकाश साहू , राहुल साहू, प्रकाश साहू, अजित साहू , अशोक साहू शामिल थे।





आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर बुढ़मू से आए हुए सभी सदस्यों ने प्रण लिया कि आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को झारखंड के हर गांव के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। साथ ही केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी वे लोग घर-घर पर पहुंच कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी का जो लक्ष्य है एवं जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने हर आदमी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा का अधिकार सरकार अपने हर नागरिक को दे सकती है, झारखंड में भी आम आदमी पार्टी ने यह प्रण लिया है कि दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी आम और खास हर व्यक्ति तक एक समान शिक्षा एवं स्वास्थ्य पहुंचा कर रहेगी। साथ ही बिजली एवं पानी का जो अधिकार है वह भी झारखंड के लोगों को दिला कर रहेगी।