आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंट डाउन :पांचवां दिन





योगा प्रोटोकोल का अभ्यास कराया गया





राज्य योग केंद्र में होगा पुरस्कार वितरण समारोह





प्रतिनिधि,रांची। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम के पांचवें दिन के पहले सत्र में सुबह छह बजे से आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल का अभ्यास कराया गया।इस सत्र का संचालन योग शिक्षक सौरभ सुमन और देवेंद्र साहू ने किया।





सत्र में योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर करने वाले आसन,बैठकर करने वाले आसन, पेट के बल लेट कर करने वाले आसन, पीठ के बल लेट कर करने वाले आसन कराए गए।प्राणायाम में नाड़ी शोधन, कपालभाति, शीतली एवं भ्रामरी का अभ्यास कराया गया।उसके बाद शवासन कराया गया और अंत में ध्यान का अभ्यास कराया गया।इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।कार्यक्रम में कल्याणी और श्वेता ने सहायक की भूमिका निभाई।





दूसरे सत्र में छोटे बच्चों को योगासन का अभ्यास कराया गया,जिसमें लगभग 35 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जारी किए गए योगा प्रोटोकॉल के अनुसार आसन प्रणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया।कार्यक्रम आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित की उपस्थिति में हुआ।





इसके अलावा राहुल कुमार ( नोडल ऑफिसर, एन ए एम ), दिवाकर चंद्र झा ( नोडल ऑफिसर, एच डब्ल्यू सी) एस पी एम ( एन ए एम ),अलतमश ( सहायक, निदेशालय ) उपस्थित थे।





20 जून का कार्यक्रम





सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास





शाम 4 बजे से 6 बजे तक रिदमिक, आर्टिस्टिक, एडवांस योगा और पुरस्कार वितरण समारोह।