विशेष संवाददाता,रांची। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम के तीसरे दिन के पहले सत्र में सुबह छह बजे से आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल का अभ्यास कराया गया। सत्र का संचालन ख्याति प्राप्त योग विशेषज्ञ और रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग की फैकल्टी डॉ परिणीता सिंह ने किया।
सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से की गई और उसके बाद योगा प्रोटोकॉल के अनुसार आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया।इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।कार्यक्रम में कल्याणी, श्वेता और जगदीश सिंह ने सहायक की भूमिका निभाई। दूसरे सत्र में जूनियर ग्रुप की योगासन प्रतियोगिता हुई जो दो ग्रुप में विभाजित थी।
जूनियर ग्रुप 5 से 15 साल,सुपर जूनियर ग्रुप 5 साल से कम।सभी को पांच तरह के आसन करने थे जिनमें,आगे झुकने वाले आसन, पीछे झुकने वाले आसन,स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग और संतुलन वाले आसन।बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग हुई,जिसमें लगभग 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो विभिन्न स्कूलो से आए थे।
प्रतियोगिता में डॉ. अबीता कुमारी ( आयुष कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कांके, रांची ) और डॉ सुप्रिया दास ( आयुष कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, गेटलसूद, रांची ) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।निर्णायक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया।कार्यक्रम आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित की उपस्थिति में हुआ।इसके अलावा राहुल कुमार ( नोडल ऑफिसर, एन ए एम ), दिवाकर चंद्र झा ( नोडल ऑफिसर, एच डब्ल्यू सी) एस पी एम ( एन ए एम ),
अलतमश ( सहायक, निदेशालय ) उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में बबीता, बंटी अलका कुमारी, कमलेश, उत्तम अनीता मरियम दीप्ति चाॅद नागपाल आदि ने सहायक की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 20 जून को राज्ययोग केंद्र में होगा।
18 जून 2023 का कार्यक्रम
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रन फॉर योगा एवं
अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल
शाम 4 बजे से 6 बजे तक चित्रांकन प्रतियोगिता





