प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर दीभा चतरा के विशाल सभागार में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कर झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2023 के 10वीं जैक बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने भैया-बहनों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।समारोह में विद्यालय के टॉप टेन आये छात्रों को स्मार्ट वॉच व शेष सफल छात्रों को प्रोजेक्ट फॉयल साथ ही उनके साथ आए अभिभावक वृन्द को रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीईओ दिनेश कुमार मिश्र ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय में जो संस्कार आप सभी बच्चों को दिया जाता है।उसे बनाये रखना आप लोगों की अपनी जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे अपेक्षा भी रखी कि इस संस्था से अभावग्रस्त बच्चें को भी यहां के सुसंकृत ,संस्कार व शिक्षा मिल सके।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में माता पिता के अमूल्य योददान को नहीं भुलाया जा सकता।कार्यक्रम के अंत मे सभी के प्रति आभार व कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने कहा विद्यालय को इसी समय का इंतज़ार रहता है कि हमारे बच्चे उत्कृष्ट से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करें।
मंच संचालन आराधना कुमारी, अतिथि परिचय अयोध्या प्रसाद सिंह,विषय प्रवेश जवाहर दांगी ,परीक्षा परिणाम व पारितोषिक वितरण सचिन दुबे व कार्यक्रम का समापन आचार्य शिवनन्दन शर्मा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया।कार्यक्रम को सफल संचालन में सभी आचार्य आचार्या की अहम भूमिका रही।





