उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बढ़पुरा में ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा किए बवाल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं को जबरदस्त लताड़ा है।सीएम योगी इटावा के भाजपा नेताओ से इतने गुस्से मे दिखे कि साफ शब्दों मे कहा कि जब सब सीटे हार गए तो केवल एक सीट के लिए इतना बबाल करने की जरूरत क्या थी।पार्टी सूत्रो की अगर मानी जाए तो सीएम योगी की नाराजगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मिले संकेत के बाद दिखाई दी है।सूत्रो ने बताया कि वैसे तो विपक्ष सत्ताधारी दल के लोगों पर आरोप लगाते थे लेकिन भाजपा नेताओं के उग्र व्यवहार से दुखी होकर एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने अपने अफसर को दी जानकारी मे भाजपा नेताओं की कलई खोल कर रख दी है । पीएम मोदी ने खुद वायरल वीडियो को देखा उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और फिर बवाल करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई और इस कार्यवाही से बचने के लिए भाजपा नेताओं ने राजधानी लखनऊ तक भाग दौड़ की।पार्टी सूत्रो का दावा है कि इटावा के भाजपा नेताओं के बवाल से प्रधानमंत्री बहुत नाराज दिखे है क्यो कि इस बवाल से उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।इसी वजह से प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से भी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी के बाद इटावा के भाजपा नेता बगले झांकते हुए नजर आये है। आपको बताते चले कि 10 जुलाई को मतदान वाले दिन इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में दोपहर बाद जमकर हुआ।इस हंगामे के बीच एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा नेता विमल भदौरिया ने उस समय थप्पड़ मार कर जमीन पर गिरा दिया था जब मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे और इटावा सदर से विधायक सरिता भदौरिया भारी भीड़ के साथ मतदान को प्रभावित करने के लिए पहुंची थी और यहां पर गोलियां भी चली थी।डीएम एसएसपी के पहुंचने के बाद भी गोलियां चलती रही।इस मामले के बाद एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर भाजपा का हिस्ट्रीशीटर नेता विमल भदौरिया व 125 लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करना भी शुरू कर दिया। इस गिरफ्तारी से बचने के लिए भाजपा के नेता अपनी सफाई देने के लिए और बचाव में मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से जाकर के मिले। बढ़पुरा ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में फायरिग, पथराव व एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में नामजद भाजपा नेता विमल भदौरिया की तलाश पुलिस बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन करती रही।लेकिन बुधवार को पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।विमल भदौरिया की तलाश में मध्य प्रदेश के ग्वालियर भिंड समेत दूसरे जिलों में छापेमारी की थी।सोमवार की रात को पुलिस ने दो आरोपियों विवेक चौधरी व श्याम सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस की छह टीमें लगातार छापे मार रहीं हैं।