प्रतिनिधि, चतरा। शनिवार को स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दिभा चतरा में प्रांतीय प्रतिभा छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चतरा एसडीओ मुमताज अंसारी चतरा और विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत हुई।तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।





कार्यक्रम की भूमिका देते हुए विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने कहा कि प्रतिभाशाली पहचान के लिए मोहताज़ नहीं होते।वे हमेशा पथ प्रदर्शक होते है।उनके पद चिन्हों पर उनके बाद की पीढ़ी उनका अनुकरण करती है।उन्होंने आगे कहा छोटा नही अपितु हमे बड़ा सपना देखना चाहिए और उसे अंदर पालकर उसे पाने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए। छात्र-छात्राओं को आज के मुख्य अतिथि जो सरस्वती विद्या मंदिर गुमला के पूर्ववर्ती छात्र रहे है। इनसे सीख लेनी चाहिए।





समारोह में 9 जिलों के कुल टॉप 13 टॉपर विद्यार्थी सहित 2 युवा वैज्ञानिक 1 डॉक्टर 1 आईआईटी क्वालीफाइड विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच व चांदी का सिक्का , प्रशस्ति पत्र और उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र,तुलसी का पौधा व रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ मुमताज़ अंसारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षण आज हम सभी के लिए सुखद व प्रेरणादायी है।आज विद्या भारती विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में शानदार प्रर्दशन कर रहे है। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सभी का असली इन्वेस्टमेंट शिक्षा होनी चाहिए।यहां के संस्कार बहुत लुभाते है। आप मुझे सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र होने के नाते यहां से अनुशासन व शिक्षा सीखी।मुझे इस विद्यालय ने जीवन मे बहुत कुछ प्रदान किया।असफलता से नही डरे ।लगातार लगे रहने से सफलता मिलती ही है और परिश्रम इसका मूल मंत्र है।





कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धन समिति के सरंक्षक डॉ.विजय अग्रवाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे हमेशा सकरात्मक सोचें एवं किसी भी कार्य के लिए दृढ निश्चय करे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।उन्होंने आगे आश्वाशन भी दिया प्रत्येक वर्ष झारखंड में इंदुमती टिबड़ेवाल विद्यालय से बोर्ड परीक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।उन्होंने विद्यालय की सेविका का पुत्र का आईआईटी क्रेक कर सफलता अर्जित की। इसके उत्साहवर्द्धन के लिए उन्होंने लैपटॉप भी पुरस्कार स्वरूप देने की बात कही।





कार्यक्रम में मंच संचालन गुमला विभाग के विभाग निरीक्षक व क्षेत्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख अखिलेश कुमार ,धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर विभाग के विभाग निरीक्षक तुलसी प्रसाद ठाकुर,साहेबगंज विभाग के निरीक्षक रमेश यादव, विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय, सचिव सह कार्यक्रम संयोजक संजय सिन्हा ,माननीय कोषाध्यक्ष मुकेश साह,व पूर्णकालिक कार्यकर्ता ब्रेन कुमार टुड्डू सहित अन्य प्रांतीय पूर्णकालिक अधिकारी वृन्द,सभी 9 जिले के प्रधानाचार्य व चतरा संकुल के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।