प्रतिनिधि,चुरचू। चुरचू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरचू में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण में सीआरसी चुरचू व आंगो के मध्य व उच्च विद्यालय से कुल सात विद्यायल से कुल 14 शिक्षक / शिक्षिका ने भाग लिया। बताते चले इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक विद्यायल से दो - दो शिक्षक का भाग लेना अनिवार्य था।
योग प्रशिक्षक विजय कुमार दास के द्वारा नियमित पांच दिनों तक योग सिखलाया और बतलाया गया।वहीं योग शिक्षक विजय दास ने कहा प्रतिदिन योग करने से हमारे शरीर के जितने भी व्याधि रोग है, उसे हम प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम -विलोम, ध्यान, आसन, सूर्य नमस्कार से दूर किया जा सकता है।वहीं अंतिम दिन सभी शिक्षको को बारी - बारी से एक - एक करके शिक्षक को योग करने व करवाने का काम किया गया।
योग शिक्षक विजय दास ने कहा की आधुनिकता के दौर में खान-पान के कारण स्वास्थ्य की समस्याएं आए दिन होती है ,इसीलिए योगाभ्यास ही सबसे उत्तम विकल्प है। इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरचू से शुभाष गुप्ता ,चांदनी वर्मा,उत्क्रमित उच्च विद्यायल आंगो से सुनील कुमार यादव व पारसनाथ महतो ,मवि बुजुर्गनानो से बसंत राम व इम्तियाज़ अहमद , मवि ओरिया मेघनाथ राम मणीलाल रजवार मवि खुरंडीह से बंधन करमाली व श्याम कुमार पाण्डेय मवि बोदरा से प्रदीप कुमार यादव व दिनेश महतो आदि शामिल थे।





