प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर आमजनों की समस्याएं सुनी।





जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास संबंधित, भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड, पेयजल संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।