प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार के विरुद्ध रविवार उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह स्वर्णरेखा नदी के किनारे व हुरलुंग नाला के आसपास चल रहे तीन अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।





छापेमारी के क्रम में बना हुआ अवैध शराब बरामद किया। जबकि अवैध भट्टियों के आसपास जमीन में गड़े ड्रमों में भरे जावा महुआ को नष्ट कर दिया।छापेमारी की भनक लगते ही भट्टी संचालक मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनके विरुद्ध विभाग ने मामला भी दर्ज कराया है।





इसी तरह अन्य छापेमारी अभियान के दौरान विशेष शाखा से प्राप्त सूचना पर सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती, खुंटाडीह और जंगली बस्ती में बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया गया। जबकि मौके से फरार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही एनएच-33 में संध्या गश्ती के क्रम में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए होटल एवं ढाबों की जांच भी की गई।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 16000 किलो जावा महुआ के साथ-साथ 330 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।