उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जिले में एक ऐसे जनसेवक है जो गरीबों और असहायों की अंधेरी जिंदगियों में उनकी मदद कर रोशनी भर रहा है।ये जनसेवक दिन रात गरीबों और असहायों के लिए खड़ा रहता है। आपको बताते चले कि मऊ जिले के हिन्दू युवा वाहिनी जिला संयोजक अजय सिंह अपने जिले के साथ ही आस पास के जिले के लोगों के सहयोग के लिए दिन रात सदैव तैयार मिलते है।अगर कोई मदद के लिए रात में दो बजे अजय सिंह को फोन करता है तो अजय सिंह फोन उठाते है और फिर नींद को त्याग कर मदद करने में जुट जाते है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिष्य अजय सिंह निरंतर गरीब असहाय और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों का मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से काफी सहायता की है।
ये है मदद पाने वाले लोग
बलिया जिले के जाम निवासी शिवांश सिंह को तीन लाख पचीस हजार,बेल्थरारोड से विधिचन्द्र को दो लाख रुपये,गाजीपुर के बाराचवर से प्रियंका सिंह को तीन लाख रुपये,मुसरदह मऊ के निवासी गिरीश राय को एक लाख पच्चीस हजार,कोपागंज निवासी परसुराम यादव को लगभग तीन लाख रुपये,कोपागंज निवासी बद्री प्रासाद विश्वकर्मा को एक लाख बारह हजार,वाजीदपुरा उत्तरी कोपागंज निवासी सुभाष गुप्ता को एक लाख बारह हजार,कोपाकोहना कोपागंज निवासिनी बिट्टो मौर्य को एक लाख पचीस हजार,हक़ीमपुरा कोपागंज निवासी शाकिर अफजल को पचीस हजार,दोस्तपुरा कोपागंज निवासिनी श्रीमती राजकुमारी को सत्रह हजार,धवरियासाथ कोपागंज निवासी हरिशंकर सिंह को एक लाख पचास हजार,पकड़ी घोसी निवासिनी किरण सिंह को तीन लाख पच्चीस हजार,कल्याणपुर घोसी निवासिनी उमा पाण्डेय को पचहत्तर हजार,धरौली घोसी से आदित्य को सैतिस हजार,मोहम्मदाबाद गोहना निवासिनी दीक्षा राय को पद्रह हजार,लैरोदोनवार से हरिन्द्र सिंह पचपन हजार,मुंगेसर निवासिनी समीक्षा को एक लाख चालिस हजार,पवनी घोसी निवासी कमलेश पाण्डेय को एक लाख चालिस हजार। दस लोगों का अगले महीने तक और स्वीकृत हो जाएगा।





