एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन निकाला गया कानूनी जागरूकता रैली





कानून जहां कई तरह की आजादी प्रदान करता है वहीं कर्तव्यों का बोध भी करता है:पीओ





प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन शनिवार को चयनित ग्राम डुमरी कलां में कानूनी जागरूकता रैली जहां निकली गई।इस अभियान में ग्रामीणों को जोड़ने का भी प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का आगाज एनएसएस के विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने किया जबकि नेतृत्व एनएसएस के पीओ डॉ. फहीम अहमद कर रहे थे।





डुमरी कलां ग्राम में एनएसएस के वोलेंटीयरो ने ग्रामीणों के घरों में जाकर महिलाओ,पुरुषों और स्कूली छात्र छात्राओं से मिल कर लोगों को एकत्रित कर भारतीय कानून और उस पर अमल करने के लाभ से अवगत कराया।बताया गया की भारत का कानून दुनिया का सब से बड़ा लिखित कानून है।भारतीय कानून जहां हमें कई तरह के मौलिक अधिकार प्रदान करता है वहीं नागरिक होने के नाते कई जिम्मेवारी और कर्तव्य भी हैं। मौलिक अधिकार कई तरह के आजादी प्रदान करता है। वहीं किसी की आजादी में रुकावट बनने की इजाजत भी नहीं देता।





कानूनी जागरूकता के उद्देश पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की महिलाओं तथा विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वालो के उत्थान के लिए कानूनी जागरूकता काफी अहम साबित होगा।आगे बताया गया कि कानून और अन्य अधिकारों समाज में अपनी स्थिति और अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में अनभिज्ञता के कारण ही आज समाज में बड़ा खाई उत्पन्न हो गया है जो चिंता का विषय है। इसका उद्देश्य भी यही है कि समाज के गरीब और वंचित वर्गों को न्याय सेवाओं की तलाश और मांग करने के लिए मजबूती प्रदान करना है। कानूनी सहायता कैसे लिया जा सकता है कानूनी उपाय क्या है कानूनी सलाह कैसे लिया जा सकता है पर व्यापक प्रकाश डाला गया।





लीगल एड ऐप के माध्यम से शीघ्र और सुनिश्चित कानूनी सेवा प्राप्त किया जा सकता है। अब ऐप के माध्यम से कानूनी सहायता के लिए अप्लाई किया जा सकता है।कानून हमारे जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करता है। जन्म से लेकर सामाजिक, शिक्षा,रोजगार और विवाह तथा जीवन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कानून काफी महत्व रखता है। कानून दैनिक जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है इसलिए कानून की जानकारी सभी को होना आवश्यक बताया गया।





इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ कुमार नीरज कुमार,ऋषभ राज गुप्ता,मो. खालिद अख्तर, मो. जावेद,नीतीश कुमार, मो साद ,स्नेह लता,संजू कुमारी, बनिता कुमारी,नजराना प्रवीण,उम्मेशानिया गौसिया आजमी रीना कुमारी ने महती भूमिका निभाई।