प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे कंपनी टाटा प्रोजेक्टस द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को परखा गया। जिसके बाद इंटरव्यू राउंड के बाद फाइनल सिलेक्शन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवांवित किया। साथ ही कंपनी द्वारा संस्थान के 9 छात्रों को 3.30 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए अपनी जगह बनाई।
चयनित छात्रों में सौरभ वर्मा, अभिषेक नाग, द्युस्तिमान दास, सानवीक पाल, अमृत सिंह, हर्ष कुमार दत्ता, निशांत कुमार, ओम भारती और अमरेंद्र कुमार मिश्र शामिल है। सभी छात्र फाइनल इयर ( सीपी 15) डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के हैं। वहीं चयनित छात्रों को टाटा प्रोजेक्टस ने 3.30 लाख की पैकेज पर पुणे स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवांवित है। केंपस सिलेक्शन में संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। वहीं प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दी। जबकि रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, अनिल के जवाली, मनीष कुमार, लक्ष्मण, हरीश कुमार, प्रीति समेत उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।





