प्रतिनिधि,बड़कागांव।एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)के तहत जिला प्रशासन हजारीबाग को तीन लाख रुपए का चेक भेंट किया। जिले में एचआईवी पीड़ित मरीजों के इलाज एवं दवाइयों की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी ने उपायुक्त नैंसी सहाय को यह धनराशि मुहैया करवाई है। अन्य क्षेत्रों में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एनटीपीसी एचआईवी पीड़ित मरीजों के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है और इसी वजह से परियोजना के द्वारा कुल 6 लाख की धनराशि दी जाएगी।





बता दें कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की ओर से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के अलावा आसपास के कई इलाकों में निरंतर आधारभूत संरचनाओं का विकास, जल समस्याओं के समाधान एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।एचआईवी पीड़ितों के लिए मिली यह धनराशि निश्चित तौर पर जिला प्रशासन के द्वारा उनके उत्थान के लिए लगाया जाएगा,जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।





इस मौके पर चट्टी बरियातू, केरेडारी कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन एवं फैज तैयब के अलावा पंकज ध्यानी, महाप्रबंधक (एलए आरएनआर एवं शिव प्रसाद, महाप्रबंधक बादाम मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी।