प्रतिनिधि,बड़कागांव। देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी के मानव संसाधन के निदेशक दिलीप पटेल ने पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा किया।इस दौरान सीकरी ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह सीधा माइंस पहुंचे जहां उन्होंने व्यूप्वाइंट पर पहुंचकर पूरे माइंस का जायजा लिया। व्यूप्वाइंट पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें माइनिंग के बारे में जानकारी दी और माइंस क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में बताया।
मानव संसाधन निदेशक ने इस दौरान खनन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों से माइनिंग क्षेत्र से जुड़े कई चीजों के बारे में जानकारी ली और परियोजना की सराहना की। व्यूप्वाइंट देखने के बाद उन्होंने डंपिंग यार्ड का भी जायजा लिया और महिला डंपर ड्राइवरों से मुलाकात की।
निदेशक ने महिला डंपर ड्राइवरों के साहस को सराहा और उन सबको गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरे में निदेशक मानव संसाधन दिलीप पटेल के अलावा पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, चट्टी बरियातू के महाप्रबंधक बीएम सिंह, केरेडारी के महाप्रबंधक फ़ैज़ तैयब, संजुक्त क्लब के वरिष्ठ सदस्य ममता पटेल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।





