प्रतिनिधि,जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल डॉक्टर पार्किंग के पास स्थित ए ब्लॉक ऑर्थो विभाग के बगल में खड़ी मेडिसिन विभाग में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट डॉ रवि कुमार की पल्सर बाइक के ऊपर भवन का छप्पर टूटकर गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। छप्पर का एक बड़ा टुकड़ा उनकी बाइक के पैट्रोल टैंक पर सीधे आकर गिरा। जिससे वह चपटा हो गया। गनीमत रही कि वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं घटना की शिकायत डॉ रवि कुमार ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी से की। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए स्वास्थ मंत्री के प्रतिनिधि राजेश बहादुर को मौके पर भेजा। जांच के दौरान उन्होंने मामले को सही पाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले यहां की घेराबंदी की जाएगी। ताकि आगे और कोई हादसा ना हो। जिसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल से आग्रह कर छप्पर की मरम्मत कराई जाएगी।





बताते चलें कि इससे पूर्व भी एमजीएम अस्पताल में छप्पर गिरने की घटना घट चुकी है और जिसमें व्यक्ति के घायल होने के साथ-साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।