प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आगामी 30 जनवरी एसएसपी प्रभात कुमार 500 लोगों के बीच मोबाइल का वितरण करेंगे। वहीं साकची थाना के पास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के पहले एसएसपी शनिवार को खुद से स्थल देखने पहुंचे। जिसे पहले से ही खाली कराया गया है।





इस संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बरामद 500 मोबाइल को गुमशुदगी के अलावा अन्य अपराधिक मामलों में जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया है। मोबाइल वितरण समारोह के दौरान उसके मालिक को बुलाया जाएगा। इस दौरान उनकी मौजूदगी और सहमति से ही मोबाइल का वितरण गरीब छात्रों के बीच करने का निर्णय लिया गया है।





बताते चलें कि इससे पहले 24 दिसंबर 2023 को बिस्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपज कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी द्वारा लोगों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया था। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।