वाराणसी।सोमवार को एसटीएफ की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता मिली है।एसटीएफ की लखटकिया शातिर बदमाश दीपक वर्मा से चौबेपुर थानाक्षेत्र के बरियासनपुर गांव के पास रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई।एसटीएफ ने दीपक वर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ दोपहर 1 बजे के आसपास हुई इस मुठभेड़ में एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह भी शामिल रहे। आपको बता दें कि लखटकिया शातिर बदमाश दीपक वर्मा लक्सा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।कैंट थाने में गैंगस्टर में निरुद्ध था।दीपक वर्मा के खिलाफ कई थानों में गंभीर अपराध के मुकदमें दर्ज हैं।पुलिस ने इसे जेल में निरुद्ध किया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से गंभीर अपराध कर फरार चल रहा था।
एसटीएफ ने एक लाख के इनामी शातिर बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया
एसटीएफ ने एक लाख के इनामी शातिर बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

