उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाघराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बारो में दिनांक 24.06.2021 को हुई मारपीट की घटना में पांच वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफालता पायी है।दरोगा विनोद कुमार अपनी टीम के क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग दौरान थाना क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास से 4 वांछित मनीष तिवारी,दीपक तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी बारो।हिमांशु शुक्ला पुत्र रमेश चन्द्र शुकुलपुर,अभय मिश्रा उर्फ शनू पुत्र राधेश्याम सराय नाहर राय थाना जेठवारा,दिलीप ओझा पुत्र राम कुमार ओझा मुजेढ़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बतायी गई जगह से मारपीट की घटना में प्रयुक्त तीन लाठी भी बरामद की है।पुलिस द्वारा इन अपराधियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।