झारखंड।चतरा जिले के के पंदनी गांव में संचालित एसबीआई के सीएसपी में तीन लूटेरों ने दिनदहाड़े 1.37 लाख रुपए लूट लिए।घटना मयूरहंड थाना क्षेत्र में दिन में करीब 11 बजे हुई।साढ़े तीन बजे तक ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ लिया है।लुटेरों ने फायरिंग भी की लेकिन ग्रामीण डरे नही।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लुटेरे सीएसपी में गए और संचालक नगीना सिंह को पिस्टल दिखाकर एक लाख 37 हजार रुपए की लूट की।लुटेरों के बाहर निकलते ही संचालक जोर जोर से चिल्लाने लगे तो लुटेरे बाइक छोड़कर ही भागने लगे।
बगल में स्थित स्कूल में वैक्सीनेशन और स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव होने के कारण जमा ग्रमीण शोर शराबा सुनकर लुटेरों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिए।लुटेरों ने भागते हुए ग्रामीणों पर फायरिंग करने लगे तो ग्रामीणों ने लुटेरों की घेराबंदी कर पत्थरबाजी करने लगे।ग्रामीणों ने इस दौरान एक लुटेरे को पकड़ लिया।पुलिस भी तब तक पहुंच गई।पुलिस और ग्रामीणों ने दो अन्य लुटेरों को खोजने मे लग गयी।दूसरा लुटेरा बगल गांव के मौना के खेत से और तीसरा पंदनी गांव से पकड़ा गया।पकड़े गए लुटेरों में सिमरिया का दिनेश कुमार, कटकमसांडी का छोटू कुमार यादव और हजारीबाग का पुरुषोत्तम यादव शामिल हैं।





