प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना की पुलिस ने 19 किलो 700 ग्राम के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें ओडिशा मयूरभंज जिले के झारपोखरिया थाना सिरसा ग्राम निवासी सनत सेठी और घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया पांडुसाई का रहने वाला रुपक कुमार साव शामिल है।





मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि आरोपियों के पास से बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। जबकि इससे पहले बहरागोड़ा में 70 किलो गांजा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था और जो आंध्र प्रदेश से ओडिशा होते हुए गांजा लेकर जमशेदपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा से बाइक सवार दो लोग गांजा लेकर गुड़ाबांदा की तरफ आ रहे है। जिसके बाद टीम गठित कर बाइक सवारों को अस्ति पिकेट के पास पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। इस दौरान जांच करने पर बैग में सात पैकेट में भरकर गांजा भी बरामद किया। फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।