प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना में 2020 से पदस्थापित हवलदार त्रिवेणी सिंह आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस में 39 सालों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवा दी है।





त्रिवेणी सिंह मूल रूप से पालकोट चैनपुर गुमला के रहने वाले हैं। वे कदमा थाना साधारण बल में हवलदार के पद पर नियुक्त थे। उनके सेवानिवृत्त होने पर कदमा थाना परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अशोक कुमार राम उपस्थित रहे। इस दौरान उन्हें फूल माला पहनाते हुए उपहार भेंट कर सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मौके पर पूरा थाना परिवार मौजूद था।