प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रॉक गार्डन के पास स्थित एलआईजी फ्लैट में निखिल रॉय हत्या मामले में पुलिस ने उसके दो साले विक्की और सन्नी शर्मा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।वहीं मामले में मृतक की मां पाकु रॉय ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले गई।इस दौरान डीएसपी टू कमल किशोर भी मौजूद रहे। जिसके बाद दोनों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी रिश्ते में निखिल के साले लगते है।
बताते चलें कि निखिल की शादी साल 2017 में हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन होती रहती थी। गुरुवार को निखिल की पत्नी कदमा स्थित अपने मायके चली गई थी। वहीं गुरुवार रात को ही निखिल पत्नी को लाने गया था। मगर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। रात भर थाने में रहने के बाद वह शुक्रवार सुबह फिर ससुराल पहुंचा जहां दोनों सालों ने मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी।





