प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 पुआल टाल के पास रहने वाला गजानंद सिंह उर्फ मोहित सिंह को पुलिस ने बुधवार की रात्रि गिरफ्तार किया है।





पुलिस के अनुसार गजानंद को दिसंबर से मार्च तक तड़ीपार किया गया था। बावजूद इसके वह चोरी छुपे अपने घर आया हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर के बयान पर थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर गुरुवार पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।





बताते चलें कि गजानंद सिंह उर्फ मोहित सिंह पर शहर के विभिन्न थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कुल 12 अपराधिक मामले दर्ज हैं।