बाराबंकी। भाजपा की जनविरोधी सरकार में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। इस सरकार का आम आदमी की जरूरत की चीजों से कोई लेना देना नही है। खाद्य तेल, रसोई गैस, दाल की बढ़ती हुई कीमतों ने रसोई के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। देश की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार ने जंगलराज, मंहगाई, महिला उत्पीडन, बेरोजगारी, के सिवाय कुछ नही दिया है। आज केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हम स्वागत करते है और महंगाई के खिलाफ सफल धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की बधाई देते है। कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठों के साथियो द्वारा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन के बीच व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं संचालन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय निर्देश पर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में खाद्य तेल, रसोई गैस, दालो तथा अन्य घरेलू सामानो की कीमतों मे भारी बढ़ोतरी व पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे इन्दिरा मार्केट से नगर के मार्गो से थाली बजाकर सरकार के विरोधी में गगनभेदी नारे के साथ सदर तहसील के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से शबनम वारिस, राजवीर सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विशाल वर्मा, कुनाल बाल्मीकी, फैज फारूखी सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
कांग्रेसियो ने मंहगाई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
कांग्रेसियो ने महंगाई के खिलाफ किया धरना प्रर्दशन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

