विशेष संवाददाता
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के रोड शो कार्यक्रम यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में रोड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोड शो कार्यक्रम छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू हुआ जो रामगढ़ शहर के सुभाष चौक में आकर सुभाष चौक की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजेश ठाकुर आलमगीर आलम विकास पांडे अनूप सिंह आदि ने किया।
इसके बाद रोड शो कार्यक्रम गांधी चौक चट्टी बाजार बाजार आदि स्थानों से होते हुए एवं मैदान में जाकर फुटबॉल मैदान में जाकर संपन्न हुआ।रोड शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महत्तो बेरमो विधायक अनूप सिंह सभी का अभिवादन किया और 27 फरवरी के रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महत्तो भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। मौके पर यूपीए गठबंधन के सभी दलों के नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से भारी संख्या में उपस्थित थे।





