वाराणासी।आध्यात्मिक नगरी काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी विश्वनाथ धाम ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी भव्यता देश भर में अद्भुत होगी। ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष की तरफ से मिली एक हजार वर्ग फीट जमीन के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को सुन्नी वक्फ बोर्ड की मिली हुई जमीन पर बने पुलिस कंट्रोल रूम के ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है।धवस्तीकरण के बाद इस जमीन पर सुरक्षा वॉच टावर बनाया जाएगा। 1700 वर्ग फीट में बनने वाले इस वॉच टॉवर इस परिसर की सबसे ऊंची इमारत होगी। आपको बताते चले कि काशी विश्वनाथ धाम का प्रोजेक्ट सख्त सुरक्षा घेरे में हो रहा है।मंदिर क्षेत्र में तीन सुरक्षा घेरा है। मंदिर के गर्भगृह और मंदिर के पास ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीआरपीएफ पर है।मंदिर और मस्जिद का बाहर सुरक्षा घेरा पुलिस और पीएसी के जवानों का है।इसी कड़ी में आगामी परिस्थितियों को भांपते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर ली गई है। काशी विश्वनाथ धाम के लिए 31 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, 47 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और 11 एक्स-रे बैगेज स्कैनर खरीदे जाएंगे। इसकी कुल कीमत 5.43 करोड़ रुपये होगी। काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की पांचवीं बैठक में सुरक्षा उपकरण के लिए धन आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया था।
काशी विश्वनाथ धाम में बनेगी सबसे ऊंची इमारत सुरक्षा वाॅच टावर
काशी विश्वनाथ धाम में बनेगी सबसे ऊंची इमारत सुरक्षा वॉच टावर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

