प्रतिनिधि,दुमका। सोमवार को करियर कॉन्सलिंग कार्यक्रम +2ज़िला स्कूल दुमका में आयोजित किया किया गया। जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।आयोजित कैरियर काउंसलिंग में आगामी परीक्षा कि तैयारी हेतु महत्वपूर्ण दिशा से अवगत कराया गया, साथ ही 11th ,12th के छात्रो का करियर काउंसलिंग किया। नियोजन पदाधिकारी द्वारा 12वीं के बाद आज के रोज़गार बाज़ार को ध्यान में रखते हुए कौन - कौन से पॉपुलर कोर्स है, इसकी भी जानकारी दी गई। साथ ही नियोजनालय में निःशुल्क पुस्तकालय, आइटी लैब कि सुविधा एव प्रदान किये जाने वाले सुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मार्केटिंग ऑफिसर संजय कच्छप ने बच्चो को मार्गदर्शन प्रदान किया। आज इस कार्यक्रम में +2 जिला स्कूल के दिलीप कुमार झा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य, विजय कुमार दुबे, स्काउट एंड गाइड सचिव संजय कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिंह, सिमोन गुड्डू, हरि कृष्ण झा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं नियोजनालय के कर्मी आशुतोष गुप्ता एवं अशोक कुमार उपस्थित थे।