प्रतिनिधि,बलियापुर। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का प्रथम महाअधिवेशन हवाई पट्टी बलियापुर धनबाद में आयोजन किया गया है। इस अधिवेशन में पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएमंत्री संघ झारखण्ड की ओर से मेडिकल टीम के साथ आकस्मिक सेवा के लिए एम्बुलेंस तथा इमरजेंसी दवा के साथ इलाज भी किया गया। 80 हजार ओआरएस एसएसीएचईटीएस वितरण किया गया है।अधिकतर लोग बुखार, लूज मोशन के मरीज पाए गए और लगभग 150 आदमी को चक्कर आया, 80 आदमी को निजी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।एसोशिएशन के सचिव राजू कुमार का विशेष योगदान रहा, जिसमें राज्य के तीनो मेडीकल कॉलेज के पारा मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद सह स्थानीय स्वास्थ्य टीम को एसोशिएशन विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है।
राजू कुमार महतो ने कहा कि झारखंडी हित की लड़ाई के लिए यथा संभव पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगी।
एसोशिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो के कहा कि भाषा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा संबोधन किया, जिसमें राज्य की विधायक अंबा प्रसाद सह महिला विधायक को घोर अपमान किया गया।
सभा में मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने वालों ने रामवृक्ष महतो अध्यक्ष, पारा मेडिकल स्टाफ एसोशिएशन झारखंड से आए लोगों को अपने भाषण में सधन्यवाद दिया।





