प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। उपायुक्त हज़ारीबाग़ के निर्देशानुसार खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा बीते रात्री कोयला एवं पत्थर के अवैध कारोबार के विरूद्ध चौपारण थाना अन्तर्गत चोरदाहा चोरपोस्ट मे संबंधित थाना, जिला पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6 वाहनों को जब्त कर चौपारण थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई। जब्त वाहनो से 4 लोगो को गिरफ़्तार किया गया जिसकी सूची निम्नवत है





1) अजय यादव, गया, बिहार





2) सुनिल यादव, बलिया, उत्तर प्रदेश





3) संतोष कुमार, गया, बिहार





4) सुखदेव यादव, गया, बिहार





पकड़े गये वाहनों का विवरण





बरही थाना





1) WB37D/7130 कोयला ट्रक





2)UP22T/7736, कोयला ट्रक





3) BR02GC/4734, स्टोन चिप्स





4)BR02GA/1667 स्टोन चिप्स





5) BR02GA/4558 स्टोन चिप्स





6)JH19C/7451 स्टोन चिप्स





खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा बताया गया कि वाहन संख्या BR02GC/4734 के चालक संतोष कुमार द्वारा जॉच टीम एवं पुलिस जवान के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया।फलस्वरूप उक्त चालक के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।





पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया है कि रात्रि में पकड़े गये कोयला एवं स्टोन चिप्स लदे वाहनो के विरूद्ध राजसात की कार्रवाई की जायेगी। अवैधकर्ता स्थानीय लोगो से मिलकर राजस्व चोरी कर वाहनो को बिहार राज्य भेजा जा रहा है। जिसे चिन्हित किया जा रहा है शीघ्र बड़ी कार्रवाई की जायेगी।