उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हाल देखिए।सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। ये तस्वीरें नौबस्ता चौराहे से दर्जनों गांवों को ब्लॉक लक्ष्मणपुर से जोड़ने वाली सड़क की हैं। जिसमें जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं।खस्ताहाल सड़क पर चलना लोगों का मुश्किल हो चुका है। प्रदेश की योगी सरकार गढ्ढा मुक्त सड़कों का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी हालत जस की तस बनी हुई है।जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सो रहे है। क्षेत्रीय विधायक आरके वर्मा को सरकार पर दोषारोपण करने से फुर्सत नहीं मिलती है।